रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ विशाल विचार

रुद्रपुर। ग्रामीण भारत में खेलों के प्रसार और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय अंडर-10 और अंडर-13 तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन रुद्रपुर तहसील के श्रीनेत ग्लोबल स्कूल, कन्हौली में किया गया।
इस प्रतियोगिता में 16 जनपदों के कुल 237 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में देवरिया जनपद की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि दूसरे स्थान पर बागपत और तीसरे स्थान पर गोरखपुर की टीम रही।

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मधु सिंह ने सभी प्रतिभागियों, कोचों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ओलंपियन संजीव कुमार सिंह, आचार्य वेद कुमार, योगेन्द्र राणा, अनिल कुमार सिंह, पवन सिंह, तीरंदाजी कोच, स्कोरर सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

अर्जुन अवार्डी एवं द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण भारत में खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाना है ताकि 2036 के ओलंपिक में हमारे खिलाड़ी पदक जीत सकें।”

उन्होंने एसबीआई फाउंडेशन, ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, पावरग्रिड और एसटीसीआई का आभार जताया, जिनके सहयोग से यह आयोजन संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *