फतेहपुर।
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल एक बार फिर खुल गई। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अवैध रूप से संचालित निजी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अस्पताल को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में न तो उचित चिकित्सक मौजूद थे और न ही इलाज की मानक सुविधाएं। लापरवाही के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर अस्पताल को सीज कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां बिना लाइसेंस और रजिस्टर्ड डॉक्टरों के बिना इलाज चल रहा था। कई बार शिकायतें भी हुईं लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। अब मौत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई होने से लोगों में आक्रोश है।
उधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में चल रहे अन्य संदिग्ध अस्पतालों की भी जांच कराई जाएगी।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि ऐसे अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई हो ताकि गरीबों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो सके।
✍️ संवाददाता – शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर
