सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर

जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गहरू खेड़ा गांव के समीप भर्तृहरिश्वर मंदिर के निकट खड़ी कार में पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार पंकज उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रताप भान निवासी ग्राम हटई थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर तथा पिकअप चालक शिवम यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र अतर सिंह निवासी टीकर खान हरपाल थाना नरवल जनपद कानपुर नगर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। इस मामले में पंकज की कार के चालक शशिकांत ने बताया कि पंकज के माता-पिता को गया जी जाना था जिस बस से जाना था वह जोनिहा मैं खड़ी थी वहीं पर पंकज के माता-पिता को गाड़ी में बिठाकर हम लोग वापस घाटमपुर जा रहे थे लघुशंका के लिए कार को बुधवार गुरुवार की मध्य रात को गहरू खेड़ा भरथरी मंदिर के पास कार को खड़ी किया गया था ।उसी समय पिकअप गाड़ी को चलाए हुए शिवम यादव ने कार में तेज टक्कर मार दी जिसके चलते पंकज घायल हुए तथा शिवम यादव को भी चोट लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *