अनीश कुमार सिंह
मुख्य संवाददाता उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़

उन्नाव – आज सदर विधायक पंकज गुप्ता नें आदर्श नगर, उन्नाव निवासी सोहन की माताजी को व्हील चेयर भेंट किया |
वृद्ध महिला को व्हील चेयर भेंट करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता नें कहा माताजी ने जीवनभर कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए परिवार को आगे बढ़ाया है। उनके त्याग और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनकी सुविधा और सुखद दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए यह व्हील चेयर भेंट की गई, जिससे उन्हें आवागमन में आसानी होगी।
इस अवसर पर एमएलसी अरुण पाठक जी सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *