फतेहपुर। चांदपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से एक चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों ने कई जगह चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि चोर अक्सर सुनसान इलाकों को निशाना बनाते थे और चोरी के वाहनों को दूसरी जगह ले जाकर बेचने की फिराक में रहते थे। फिलहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ में और भी चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में जमा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

संवाददाता शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *