फतेहपुर। जिले में एक निजी अस्पताल में लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि डॉक्टर ने स्थिति बिगड़ते ही अस्पताल का ताला लगाकर भागने की कोशिश की। इस घटना से ग्रामीणों और परिजनों में गुस्सा भड़क गया और उन्होंने जमकर विरोध दर्ज कराया।
मामला सामने आने पर ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने और लापरवाही बरते जाने से प्रसूता की जान गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पूरे मामले से बचने के लिए अस्पताल बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से डॉक्टर पर कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही आम हो चुकी है और यदि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
— संवाददाता, शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर
