अनीश कुमार सिंह
मुख्य संवाददाता उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़
उन्नाव। गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने किसानों की धड़कनें तेज कर दी हैं। सदर तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। खेतों में लगी मक्का, धान और सब्ज़ियों की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो चुकी हैं।
किसानों की परेशानी यहीं खत्म नहीं हो रही। अब उन्हें सरसों और गेहूं जैसी रबी की प्रमुख फसलों पर भी संकट मंडराता दिख रहा है। बाढ़ का पानी अगर इसी तरह बढ़ता रहा तो आगामी फसल चक्र पर गहरा असर पड़ेगा।
स्थानीय किसानों का कहना है कि लगातार बर्बाद हो रही फसलों से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से राहत कार्य की उम्मीद लगाए बैठे किसान सरकार से मुआवज़े और सहायता की गुहार लगा रहे हैं।

