फतेहपुर। 108 एंबुलेंस कर्मियों की त्वरित सतर्कता और सेवा भाव के चलते एक प्रसूता महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। समय पर मिली सहायता से प्रसूता और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी ने परिवार सहित मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में अचानक स्थिति गंभीर होने पर एंबुलेंस कर्मियों ने तुरंत प्रसव प्रक्रिया शुरू की। बिना देर किए उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और अनुभव से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
एंबुलेंस कर्मियों के इस मानवीय प्रयास से एक नवजात शिशु का जन्म हुआ। घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और सेवाभाव ने मां और बच्चे की जिंदगी बचा ली। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
संवाददाता -शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर
