चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल।
विशाल विचार
सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर
जनपद के कस्बा जाफरगंज से महज 1किलो मीटर की दूरी पर स्थित एक नलकूप को बीते रविवार को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। पीड़ित का नलकूप इटरा रोड पर स्थित चुनहा कुआं के पास है ।जाफरगंज कस्बा निवासी सतीश चंद्र पुत्र रमेश चंद्र ने थाने में दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे के लगभग नलकूप पर गया था। वहां जाकर देखा कि नलकूप का ताला टूटा हुआ था केबल सहित वहां से अन्य सामान गायब देख कर दंग रह गया।थाने में तहरीर देकर महोदय जी से जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
जाफरगंज थाना इन दिनों आयदिन चोरी की घटनाओं को लेकर लगभग एक माह से सुर्खियों में बना हुआ है।बीते माह से शुरू हुआ चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिससे लोग अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।बजाय कम होने के दिन प्रतिदिन बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है।अब तक चोरी की घटनाओं में इजाफा ही देखने को मिल रहा है क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।कौन हैं ये चोर आते कहां से हैं और नलकूपों को निशाना बना कर केबल सहित अन्य कीमती सामानों की ही अधिकांश चोरी हुई है।घटनाओं का खुलासा करने में लगातार जिम्मेदार नाकाम साबित हो रहे हैं।विभागीय जिम्मेदारों की शिथिलता से लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।इस अति पिछड़े क्षेत्र के लोगों को इन बढ़ती चोरी की घटनाओं से कब निजात मिलेगा या यूंही चोरी की घटनाओं का सिलसिला चलता रहेगा।थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

