फतेहपुर (खागा): खागा थाना पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामजीत सिंह निवासी भानपुर, खागा के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर खागा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम रामजीत सिंह बताया, जो भानपुर गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की और उसे जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है।

– शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *