कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर पचोर से एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। सुबह करीब 6 बजे शौच क्रिया हेतु घर से निकले पिता-पुत्र अचानक आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आ गए।

मृतकों की पहचान ओम प्रकाश कठेरिया (45 वर्ष) और उनके पुत्र अंश कठेरिया (14 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा आकाशीय बिजली गिरने से हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के घर में दो छोटी बेटियाँ भी हैं, जिनके सिर से पिता और भाई का साया उठ गया।

यह घटना पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल गई है।

विशाल विचार के लिए – कानपुर ब्यूरो
कार्तिकेय बाजपेई की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *