प्रतियोगिता में पलवल की लडक़ों की टीम ने रजत तथा लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीते
-खेल मंत्री गौरव गौतम ने बधाई देते हुए आने वाली पीढिय़ों के लिए बताया प्रेरणास्रोत
-नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 31 अगस्त तक पलवल में किया जाएगा आयोजन
पलवल, 25 अगस्त। हरियाणा राज्य सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में पलवल जिला के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल खिताब अपने नाम किया। गुरुग्राम में आयोजित इस प्रतियोगिता में पलवल की लडक़ों की टीम ने रजत पदक तथा लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विजेता खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पलवल के युवाओं की यह सफलता आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। हरियाणा सरकार की खेल नीति के अंतर्गत पदक विजेता खिलाडिय़ों को 3 प्रतिशत खेल कोटा आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें शिक्षा और नौकरी में विशेष अवसर प्राप्त होंगे। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज युवा खेल के क्षेत्र में अपनी मेहनत के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्टï्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश और प्रदेश के नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने जिला के युवाओं से भी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढऩे का आह्वïान करते हुए कहा कि खेलों में जुडऩे से युवा नशे जैसी बीमारी से दूर रहता है। इसके अलावा मानसिक और शारीरिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा भी खेलों में करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने जिला के युवाओं से खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढऩे का आह्वïान करते हुए कहा वे खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े और नशे जैसी बीमारी से दूर रहे।
गौरतलब है कि नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 31 अगस्त तक पलवल के नेताजी सुभाष स्टेडियम में किया जाएगा। यह आयोजन जिले के खेल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
