गोरखपुर। पूर्वांचल जननायक और पूर्व विधायक स्व. केदारनाथ सिंह के स्मारक को भू-माफियाओं से बचाने की मांग को लेकर सोमवार को गोलघर स्थित उनके आवास पर विशाल जनसभा हुई। सुबह नौ बजे से शुरू आंदोलन में हजारों लोग शामिल हुए और स्मारक संरक्षण की मांग की। महिलाओं की भी बड़ी संख्या मौजूद रही। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और भारी फोर्स की तैनाती की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार समेत कई लोगों को हिरासत में लिया।
सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. अजय कुमार मल्ल और अन्य नेता मौजूद रहे। कई नेताओं को पुलिस ने पहले ही नजरबंद कर दिया था। वक्ताओं ने चेताया कि स्व. केदारनाथ सिंह, जो पिछड़े समाज के मसीहा और आरक्षण आंदोलन के प्रणेता रहे हैं, उनके स्मारक को क्षति नहीं होने दी जाएगी।
रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ
