लखनऊ मंडल की मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता कस्बा कमलापुर के आर बी एस बी सिंह इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई। शुभारंभ विद्यालय के हिंदी शिक्षक डॉ आशुतोष मिश्र के द्वारा मंत्रोच्चार एवं शाहआलम खान राणा व मंडलीय क्रीड़ा सचिव द्वारा बजरंगबली के पूजन से हुआ। लखनऊ मंडल के सभी जिलों लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली के माध्यमिक विद्यालयों की बालक वर्ग टीम एवं बालिका वर्ग टीम ने कुश्ती प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
सीतापुर जनपद की बालिका टीम ने सर्वाधिक गोल्ड मेडल्स जीत करके लखनऊ मंडल की विजेता टीम का खिताब जीता तथा जनपद हरदोई की बालिका टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर लखनऊ मंडल के उपविजेता,रनरअप का खिताब अपने नाम किया
इसी प्रकार जनपद सीतापुर की बालक टीम ने भी सर्वाधिक गोल्ड मेडल्स जीत करके लखनऊ मंडल के विजेता,चैंपियन का खिताब अपने नाम करके अपने जनपद का नाम मंडल लखनऊ में रोशन किया
