जनपद में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया। मलबे में दबकर एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।पांच लोग घायल हो गए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया है।जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में बारिश के चलते सोमवार की भोर पहर करीब 4:30 बजे मुकेश बाजपेई का कच्चा मकान गिर गया। जिसके मलवे में दबकर मुकेश बाजपेई उम्र 50वर्ष तथा उनकी मां माधुरी देवी 85 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मलवे में दबकर मुकेश वाजपेई की पत्नी रन्नो देवी उम्र लगभग 50 वर्ष, पुत्री कामिनी देवी उम्र लगभग 13वर्ष, पुत्री क्षमता देवी उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्री प्रकाशनी देवी उम्र लगभग 15 वर्ष तथा पुत्र प्रखर उम्र 11 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान ढहने की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने शोर मचा कर एक दूसरे को आवाज देकर जाम किया। फिर गांव के लोगों ने मिलकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। जीवित रहने की आशंका पर मुकेश बाजपेई तथा उनकी मां माधुरी देवी को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद सभी को जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक मुकेश बाजपेई तथा उनकी मां माधुरी देवी के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *