जनपद के धाता थाना क्षेत्र के एरई गांव स्थित प्राचीन चौंसठ योगिनी मंदिर से अज्ञात चोरों ने बृहस्पतिवार देर रात दो कुंतल से अधिक वजन के पीतल के घंटे काटकर चुरा लिए। धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के एरई गांव स्थित प्राचीन चौंसठ योगिनी मंदिर से देर रात अज्ञात चोरों ने दो कुंतल से अधिक भारी पीतल के घंटे चोरी कर न केवल धार्मिक दरबार को अपवित्र किया है बल्कि कानून-व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है। जहां एक तरफ जनपद की पुलिस और एसटीएफ रोज नए एनकाउंटर के रिकॉर्ड बना रही है वहीं जनपद की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आ रही है ट्रैक्टर चोरी , ज्वेलर्स के घर पर चोरी, खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी, सारे राह महिलाओं से चैन खींचना , बलात्कार , छेड़छाड़ , गांजा बिक्री , हत्या जैसे दर्जनों अपराधों का पुलिस अभी तक सही सुराग तक नहीं लगा सकी है। यह जनपद की वहीं पुलिस है जो एनकाउंटर कर खुद अपनी पीठ थप थापा लेती है । क्या इन सारे अपराधों के सामने पुलिस के मुखबर एसटीएफ के मुखबर सब का नेटवर्क गायब हो जाता है । यह वह दौर चल रहा है ।जब कानून-व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन की सख्ती के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं ।और भगवान के मंदिर तक अब सुरक्षित नहीं रहे।दो कुंतल भारी पीतल के घंटों की चोरी ने गांव में मचा दिया कोहराम
मंदिर से घंटों के गायब होने की खबर जैसे ही आसपास के क्षेत्र में फैली, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उबलता गुस्सा फूट पड़ा। भोर होते ही जब भक्त कृपा मांगने के लिए पहुंचे तो उन्हें घंटों का अभाव देखकर गहरा सदमा लगा। पुजारी चंद्रभूषण मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन सवाल यह कि कब तक भगवान के घर से चोरी पर भी मौन रहेंगे अधिकारी? थाना प्रभारी योगेश कुमार ने जांच के लिए टीम मौके पर भेजी है और जल्द चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। मगर सवाल उठता है – क्या इतने बड़े पुनः चोरी की घटना से प्रशासन और पुलिस अपनी असामयिक उपस्थिति और ढुलमुल रवैये को छुपा पाएंगे? जनता में यह धारणा बन चुकी है कि जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।चोरी, डकैती, गैंगरेप और अब मंदिरों के अपमान की घटनाएं आम हो चुकी हैं।लेकिन प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही को देखकर लगता है जैसे यह जिम्मेदारी पूरी तरह से गांव और समाज के कंधों पर डाल दी गई है।क्या प्रशासन मंदिरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी और कड़े प्रबंध किए जाएं।सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो घंटों का गायब होना देखकर दंग रह गए।सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की।मंदिर के पुजारी चंद्रभूषण मिश्रा पुत्र दया शंकर मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर माल बरामद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *