बेटा तथा बेटी में कोई अंतर न करें दोनों को पढ़ाये तथा अपने परिवार को खुशहाल रखें। बेटी आंगन की तुलसी है। यह बात आज कस्बे के एक महाविद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी से कम नहीं है उनका खूब पढाएं ताकि उनके जीवन में उजाला हो और उनका भविष्य उज्जवल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति तथा बेटियों को मजबूत करना होगा। ताकि मातृशक्ति तथा बेटियों को आगे जाने का मौका मिल सके। आज बेटियां सेना में पुलिस में तथा सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं उन्हें पूरा मौका देना चाहिए ताकि वह अपना अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सके। बेटियां खेती किसानी करने में भी अपने भाई पिता माता का सहयोग करती है। बेटियां दो घरों की शोभा होती है , वह दो घरों का सम्मान और सहयोग करती हैं । एक वह घर जहां वह पैदा होती है। और दूसरा वह घर जहां उनकी शादी होती है। वह दोनों घरों का ध्यान रखती हैं और उद्धार करती हैं। हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए की बेटी को अधिक से अधिक पढाएं। ताकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सार्थक हो सके।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने दहेज जैसी कुरीतियों पर एक लघु नाटिका का मंचन करके दर्शकों को भावुक कर दिया । और संदेश दिया कि आज भी हमारे समाज में दहेज जैसी कुरीति फैली हुई है। इसे बंद होना चाहिए। इस मौके पर सांसद नरेश उत्तम पटेल की धर्मपत्नी विजय लक्ष्मी उत्तम ,लव कुश मिश्रा ,कमलेश ,वर्मा गणेश वर्मा ,श्रीकांत उत्तम, इंद्रपाल सचान ,सेवानिवृत शिक्षक जे पी वर्मा ,सर्वेश वर्मा प्रधान उर्फ लाले शिक्षक सहित तमाम लोग मौजूद रहे और मंच का संचालन कवि समीर मिश्रा ने किया कार्यक्रम के अंत में अनुष्का ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह पटेल ने किया और हजारों बालिकाओं को स्मृति चिन्ह, स्कूल बैग, टी-शर्ट, छाता, सम्मान पत्र, स्कूल यूनिफॉर्म, नोटबुक, ज्योमेट्रीबॉक्स, टोपी, आदि सामग्री सांसद ने बच्चियों को देकर सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *