विशाल विचार – सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर

जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों जिम्मेदारों की मेहरबानी से दिन दहाड़े प्रतिबंधित पेड़ो पर लकड़ी माफियाओं की इलेक्ट्रॉनिक मशीनें दहाड़ रही हैं।छूट वाले पेड़ो की कटान के साथ साथ आम,नीम,महुआ,जैसे कई प्रजातियों के वृक्षों का कटान धड़ल्ले से जारी है।
खजुहा विकास खंड के जाफरगंज थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा दरौटा लालपुर के मजरे हरदौलपुर गांव में लकड़ी माफिया द्वारा विशालकाय आम के वृक्षों को धराशाई किया गया है।जिम्मेदार विभागीय अफसरों की चुप्पी से संलिप्तता साफ नजर आ रही है जिसे नकारा नहीं जा सकता।जानकारी के बाद भी जिम्मेदार हांथ पर हांथ रखे बैठे हैं।विभागीय संरक्षण प्राप्त होने के कारण दिन दहाड़े इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के जरिए भारी भरकम प्रतिबंधित पेड़ो को धराशाई करने का खेल जारी है।सूत्रों का कहना है कि लकड़ी माफिया विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ सेटिंग गेटिंग करके फल फूल रहे बगीचों को उजाड़ने का खेल जारी है।जिसमें विभागीय जिम्मेदारों के साथ साथ खाकी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। ग्रामीणों की माने तो ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी माफियाओं ने कुछ लकड़ी रात में ट्रैक्टर में लोड करके मौके से हटा दी गई है । वही जब प्रतिबंधित पेड़ काटने की जानकारी वन क्षेत्र अधिकारी रेंज बिन्दकी से उनके फोन पर बात की गई । तो उन्होंने बताया कि मैं अभी मुख्यालय ऑफिस में हूं पहुंच करके दिखवाता हूं । और जो भी प्रतिबंधित पेड़ काटने वाले हैं उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *