सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर।
किसानों की तर्ज पर सरकार से महिला सम्मान निधि देने की उठाई मांग।
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में ललौली चौराहा के समीप किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में संगठन की एक बैठक गुरुवार की दोपहर लगभग 12बजे से प्रारंभ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी किसानों की समस्याएं हल नहीं की जा रही हैं।किसानों ने अपनी मांगों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यही हाल रहा तो किसान मजदूर मोर्चा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। बैठक के बाद मोर्चा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता पैदल चलकर तहसील रोड होते हुए तहसील के अंदर पहुंचे। किसान मजदूर मोर्चा के लोगों ने उप जिलाधिकारी प्रियंका को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि है किसान मजदूर मोर्चा लगातार किसान मजदूर आयोग के गठन की मांग कर रहा है लेकिन सरकार इस बिंदु पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भैंस पालन बकरी पालन गाय पालन आदि करने वाली महिलाओं को किसानो की तरह महिला किसान सम्मान निधि देने की मांग की है। कहा गया है कि जनपद के अधिकांश थानों में गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है जिसमें सुधार की आवश्यकता है। आवास के लिए पात्र लोगों का सर्वे नहीं किया जा रहा है। जिले के अधिकारियों को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और पात्र लोगों को आवास मिलना चाहिए। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा की महिला इकाई की प्रदेश सचिव शांति देवी प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल जिला उपाध्यक्ष राजू विश्वकर्मा रामराज सीमा पाल गंगा देवी सुमित्रा देवी विजयपाल रामकिशोर गौतम मोमना खान रामलाल पासवान इंद्रपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
