विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर
जनपद में सोमवार को हुए मकबरे कांड में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है । बल्कि और बढ़ता ही जा रहा है बता दें कि भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल और हिंदूवादी संगठनों के ऐलान के बाद सैकड़ो लोगों की भीड़ नारेबाजी करते हुए मकबरे में घुस गई । और भगवा ध्वज लहरा दिया भीड़ ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया । अब सोशल मीडिया पर भाजपा जिला अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है । भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने पूरे धौंस के साथ पुलिस अधीक्षक से बात कर रहे हैं । उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि यह मुलायम सिंह यादव की सरकार नहीं है , कि आप गोली चलवा देंगे अगर हिम्मत है तो गोली चल कर देखिए । वीडियो में भाजपा नेता बता रहे हैं । एसपी साहब बार-बार मैं आपसे कह रहा हूं जो आपने कल कहा था उसे क्यों नहीं कराया । मैंने इसकी शिकायत डीएम से भी की है । आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आरोप लगाया जा रहा है , की भीड़ को उकसाने के पीछे भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल का हाथ था । लेकिन पुलिस ने एफ आई आर में उनका पुलिस ने नाम नहीं डाला है । जबकि जिला प्रशासन ने इस विवाद के बाद भाजपा नेताओं समेत 160 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिनमें 10 नाम जद और 150 अज्ञात लोग हैं । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब यह इलाका लगातार ड्रोन की निगरानी में है । और मकबरे के छतिग्रस्त हिस्से की रात तक मरम्मत पूरी कर ली गई । पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कहा की कड़ी निगरानी रखी जा रही है और पूरा इलाका अब लगातार ड्रोन की निगरानी में है । किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी इस बीच अपर पुलिस महानिदेशक ( प्रयागराज ) संजीव गुप्ता ने सोमवार रात घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों से पूरे मामले पर चर्चा की उन्होंने मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने और आगे किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने की रणनीति बनाई है ।
