अनीश कुमार सिंह
चीफ रिपोर्टर उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़
उन्नाव – उन्नाव कलेक्टेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में क्षेत्र में हुई भारी वर्षा तथा गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के दृष्टिगत बाढ़ की बचाव के सम्बन्ध में मंगलवार को बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जनपद की चार तहसीलों में क्रमशः उन्नाव सदर, सफीपुर, बीघापुर एवं बांगरमऊ में बाढ़ की तैयारियों से सम्बन्धित विस्तृत चर्चा की गयी। जनपद की समस्त चार तहसीलों में कुल 33 बाढ़ चैकियो को बनाया गया है, जिसमें सदर तहसील में 7, सफीपुर में 10, बीघापुर में 06 एवं बांगरमऊ तहसील में 10 बाढ़ चैकियां बनाई गयी है। इसी प्रकार चारो तहसीलों में कुल 274 नावों एवं 274 नाविकों को तैनात किया गया है, जिसमें सदर तहसील में 185, सफीपुर में 27, बीघापुर में 21 तथा बांगरमऊ तहसील में 42 नावों एवं नाविकों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग, पशु विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग एवं पूर्ति विभाग सहित सम्बन्धित समस्त विभागों को अपने अपने दायित्वों के प्रति निर्देशित किया गया है। उन्होने बताया कि विगत वर्ष 2024-25 में 132 गाॅव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। जिसमें सदर तहसील के 46, सफीपुर के13, बीघापुर के 25 एवं बांगरमऊ तहसील के 48 गाॅव बाढ़ से प्रभावित हुए थे।
