चार दिन से लगा रही थाने के चक्कर

दबँगो ने महिला को जबरन घसीटने की कोशिश की थी

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दिनदहाड़े हुई शर्मनाक घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही थी, तभी एक चार पहिया वाहन से आए नशे में धुत दबंगों ने सरेराह उन्हें रोका और महिला से अभद्रता की। दबंगों ने महिला को जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की और विरोध करने पर गंदी-गंदी गालियां देते हुए धमकी दी।

महिला और उसका पति किसी तरह अपनी जान बचाकर वहाँ से भागे। घटना के बाद महिला ने चार दिन पहले शिवली थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस मामले को दबाने और दबंगों से समझौता कराने का प्रयास कर रही है। महिला के अनुसार पुलिसकर्मियों ने भाजपा के किसी बड़े नेता के फोन का हवाला देकर कार्रवाई से इनकार किया।

पीड़िता ने बताया कि दबंगों ने धमकी दी है कि अगर उसने इस मामले को आगे बढ़ाया, तो उसके पति को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। थाने में लगातार चक्कर काटने के बाद भी जब न्याय नहीं मिला तो महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और सीधे शिकायत करने की बात कही है।

बाइट – पीड़िता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *