राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार रात हुई मूसलधार बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई है। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में तापमान में कुछ कमी देखी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 6 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर के सभी क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की आशंका है. इस दौरान लू चलने की कोई उम्मीद नहीं है.
