Shoaib Akhtar: भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड (IND vs ENG) ने 5 विकेट से हरा दिया था. भारत को भले ही हार का सामना करना पड़ा था लेकिन मैच में जसप्रीत बुमराह ने गजब की गेंदबाजी की थी. बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. ऐसे में बुमराह की गेंदबाजी को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar)  ने रिएक्ट किया है. अख्तर ने बुमराह को दुनिया का सबसे ऑनेस्ट फास्ट बॉलर  करार दे दिया है. अख्तर ने भारत और इंग्लैंड के पहले टेस्ट मैच के बाद बुमराह की तारीफ की और कहा कि “जिस टेस्ट मैच में 1600 रन बने उस मैच में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की. बुमराह के अलावा कोई दूसरा गेंदबाज औसत गेंदबाज लगा.’

‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से जाने जाने वाले अख्तर ने कहा कि टेस्ट मैचों में गेंदबाजों के खिलाफ काफी रन बनते हैं। परंतु मेरी दृष्टि बुमराह पर है। 83 रन देकर 5 विकेट 23 ओवर में.. जरा सोचिए, असल में बैक फ्लिप के साथ उसने बेहतरीन गेंदबाजी की, बुमराह ने अद्भुत गेंदबाजी की, जसप्रीत बुमराह … वास्तव में वास्तव में अच्छा, 23 ओवर खेलना एक इनिंग में सामान्य बात नहीं है। इसके लिए बहुत शक्ति की आवश्यकता होती है।

बुमराह ( Shoaib Akhtar on Bumrah) को लेकर अख्तर ने आगे कहा, “खुशी ये होती है ना ये बड़ा ऑनेस्ट फास्ट बॉलर है इसको कभी देखा है आपको टेस्ट मैच खेलने के लिए कभी ये करता हो या वहां से निकल जाउं.. वह जिम्मेदारी लेता है और परफॉर्म करके देता है. यह कोई टेस्ट मैच है. 1600 रन पड़े और वह तेज गेंदबाज की ही पड़े हैं न.. बुमराह को छोड़कर किसी ने भी गेंदबाजी से प्रभाव नहीं डाला है. यार नहीं हज़म हो रहे मुझसे 600 रन हज़म होता है और वह भी दोनों टीमों को मिलाकर.”

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज अख्तर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, “ठीक है मैं समझ सकता हूं लेकिन इस स्कोर को देखकर मुझे धक्का लगा है. बुमराह के अलावा गेंदबाजी का स्तर काफी गिरा है. माफ करना लेकिन यह कोई टेस्ट मैच था. दुनिया की दो बेस्ट टीम खेल रही थी और गेंदबाजों का ऐसा हाल देखकर मुझे यकीनन दुखी हो रही है.”

इसके अलावा अख्तर ने बुमराह के वर्क लोड को लेकर भी सवाल किए और कहा, “क्या यह वर्क लोड मैनेजमेंट है,  वर्क लोड मैनेजमेंट इसको बोलते हैं उसने एक पारी में 23-24 ओवर करने पड़े. वर्क लोड मैनेजमेंट का मतलब यह है कि उसके साथ दूसरे ऐसे बॉलर को भी खिलाया जाए जो एक छोर से दवाब को बनाए रख पाए. आपके पास सिराज और शार्दुल थे लेकिन आपको ऐसे दूसरे गेंदबाज को भी खिलाना होगा जो आपको अपनी गेंदबाजी से मैच जिताने का जज्बा रखते हैं, बुमराह के लिए वर्क लोड मैनेज करना है तो उसके सामने दो अच्छे गेंदबाज खड़े करो न..”

शोएब ने कहा, “आपको बुमराह से हर दिन कितने ओवर कराने हैं, यह तय करना होगा। आपको बुमराह को सूचित करना है कि जस्सी को एक दिन में 16 ओवर करने हैं। उसे अधिक नहीं, आपको यह निर्धारित करना होगा कि वह प्रतिदिन कितने ओवर फेंकेगा। इसे वर्कलोड कहा जाता है। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो वर्क लोड मैनेजमेंट खत्म, मुझे चिंता है कि बुमराह को एक दिन 50 ओवर गेंदबाजी करनी पड़ सकती है.”

दूसरी ओर रिपोर्ट्स है कि वर्क लोड को देखते हुए बुमराह सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे, रिपोर्ट के अनुसार अर्शदीप सिंह को दूसरे टेस्ट मैच में भारत की इलेवन में शामिल किया जा सकता है. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा. जहां भारतीय टीम ने अबतक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *