टेस्ट में रिषभ पंत द्वारा तोड़े गए रिकॉर्ड्स की पूरी सूची: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 20 जून को हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा है। यहां उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्लू टीम के पहले इन्निंग में कुल तीन बल्लेबाजों ने शतक बनाने में सफलता प्राप्त की। जिसमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल के साथ टीम इंडिया के प्रमुख विकेट कीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत का नाम है। पंत ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 178 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 75.28 की स्ट्राइकरेट से 134 रन बनाने में सफल रहे। मैच के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की, जो कि इसप्रकार हैं-

SENA की टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने पंत।

ऋषभ पंत SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ उनकी धरती पर सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत से पहले यह महत्वपूर्ण सफलता टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम थी। जिन्होंने 1731 अंक प्राप्त किए थे। लेकिन लीड्स में शानदार पारी के साथ पंत (1815 रन) ने अब यह रिकॉर्ड बना लिया है।

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने पंत।

ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि धोनी के नाम थी। जिन्होंने 90 टेस्ट में 144 पारियों में छह शतक लगाए थे, लेकिन लीड्स में 134 रनों की शतकीय पारी के बाद अब पंत के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने रिपोर्ट के अनुसार देश के लिए 44 टेस्ट में 76 पारियों में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सात शतक लगाए हैं।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बने पंत।

ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के नाते सबसे अधिक छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी के नाम यह रिकॉर्ड पंत से पहले था। जिन्होंने 90 टेस्ट में 144 पारियों में 78 चौके लगाए थे। परंतु पंत ने हाल के मैच में छह छक्के लगाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। खबर लिखे जाने तक उनके नाम 44 टेस्ट की 76 पारियों में 79 छक्के दर्ज हैं।

इंग्लिश क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पंत का नाम जुड़ा।

ऋषभ पंत इंग्लिश धरती पर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले विशेष विकेट कीपर बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं. खबर के प्रकाशित होने तक उन्होंने यहां तीन शतक लगाए हैं. उनके अतिरिक्त जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लावर और पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर लेस एम्स ने भी क्रमशः तीन-तीन शतक ठोके हैं।

पंत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले विशेषसूची में शामिल हुए।

ऋषभ पंत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले विशेष विकेट कीपरों की सूची में आ गए हैं। इससे पहले यह महत्वपूर्ण उपलब्धि केवल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व विकेट कीपर खिलाड़ी जेफ डुजॉन के नाम थी। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में क्रमशः एक-एक शतक बनाएथे। पंत के नाम इंग्लैंड में तीन और ऑस्ट्रेलिया में एक शतक मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *