नापाक सोच वालों की गलत मंसूबों को सफल कराने की कोशिश लगातार जारी है। पंजाब के अमृतसर में लगातार धमाके पर धमाके होते जा रहे हैं। बीती रात भी एक धमाके की सूचना स्वर्ण मंदिर के पास से मिली। रात करीब 12 / 12:30 के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि स्वर्ण मंदिर के पास धमाका हुआ है। इसके तुरंत बाद ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम घटना स्थल पर पहुँच गयी। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है। अच्छी खबर यह है कि धमाके में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इससे पिछला धमाका इस क्षेत्र से 02 किमी दूर श्री गुरू रामदास सराय के पास हुआ था। पुलिस ने ब्लास्ट के इस मामले को सुलझा लिया है। ब्लास्ट के पीछे सीधा उद्देश्य पंजाब में अशांति फैलाना है। ब्लास्ट में शामिल स्थानीय 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर में लगातार धमाके हो रहे हैं और यह पाँचवा धमाका था। सबसे पहला धमाका 06 मई के दिन स्वर्ण मंदिर की तरफ जाने वाली हैरीटेज स्ट्रीट पर किया गया । 08 मई को फिर यहीं पर धमाका किया गया जिसमें कि एक व्यक्ति को मामूली चोटें भी आयीं। बीती रात के धमाके ने भी चिंताएँ बढ़ा दी हैं कि क्या यह आगे भी जारी रहेगा ? इस देर रात के धमाके पर अमृतसर पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने बताया कि मध्य रात्रि के आसपास हमें धमाके की सूचना मिली। मौके पर पहुँच कर जाँच पड़ताल शुरू की गई जो कि अभी भी जारी है। धमाके के कारण की ठीक तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। पुष्टि होने में अभी समय लगेगा। धमाके के पास की एक इमारत के पीछे से मिले टुकड़ों को जाँचा जा रहा है , अंधेरे के कारण तत्काल में इन टुकड़ों के बारे में कुछ नहीं बताया गया कि यह धमाके से जुड़े टुकड़े हैं या कुछ और है। पुलिस ने आगे बताया कि जिस स्थान पर धमाका हुआ है , वह यहाँ की काफी पुरानी जगह है। पुलिस अब बस यह पता करने में जुट गई है कि पिछले 05 दिन में कौन और क्यों राज्य की क़ानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश में लगा हुआ है ? इसके पीछे कितने लोग हैं तथा मुख्य साजिशकर्ता कौन है ? , यह भी एक अहम सवाल है।
