मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को शामली दौरा होगा , जिसमें कि वह वीवी पीजी कालेज में निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद सीएम खेड़ी बैरागी में नाथ सम्प्रदाय के एक मंदिर जाएँगे और बाबा न्यादरदास की 121वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शामली प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा हुआ है। डीएम और एसपी जैसे अधिकारियों ने हेलीपैड आदि का दौरा कर व्यवस्थाएँ देखीं तथा कनिष्ठों को दिशा-निर्देश दिए। सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए आरके पीजी कॉलेज और खेड़ी बैरागी में हेलीपैड बनाये गए हैं। प्रशासन मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार कार्य कर रहा है‌‌। दोपहर करीब 1:25 पर सीएम पहुँचेंगे व उसके बाद सड़क मार्ग से वीवी इंटर कॉलेज जाएँगे। यहाँ के कार्यक्रम का विषय निकाय चुनाव हेतु जनसभा होगी तथा उसके बाद सीएम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार को पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने इस कार्यक्रम के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भाजपा कार्यालय में इस हेतु रणनीति बनाई। खेड़ी बैरागी में बाबा न्यादरदास जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है। बाबा शेरनाथ ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। जंयती का कार्यक्रम प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है‌। इसमें ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए खेड़ी बैरागी के एक किसान धीर सिंह के खेत में हेलीपैड बनाया गया है। इसके सामने ही समाधि स्थल है। उनके खेत के ऊपर से विद्युत लाइन जा रही थी। बिजली विभाग ने इस लाइन को तुरंत हटवाया है। शामली के डीएम ने बताया कि हमें मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *