उन्नत सुविधाओं से लैस सात बेड वाला वार्ड मरीजों को देगा बेहतर उपचार और आराम का अनुभव।

श्रीकांत दास संवाददाता (विशाल विचार) झारखंड

साहिबगंज, सदर अस्पताल साहिबगंज में आज आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पेइंग वार्ड का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा एवं सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।यह सात बेड वाला अत्याधुनिक वार्ड उन्नत तकनीकी संसाधनों और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है, जो मरीजों को उच्चस्तरीय, आरामदायक और स्वच्छ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगा। वार्ड की प्रमुख सुविधाएँ प्रत्येक कक्ष को आधुनिक स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इनमें शामिल हैं Full Fowler Hospital Bed with comfortable mattress Modular Patient Monitor Nurse Trolley एवं Emergency Call Bell System 3-Star Air Conditioner, Wi-Fi सुविधा, Mini Freeze, Electric Kettle Sanitized Blanket, Vertical Sanitized Blind, Bed Privacy Curtain मरीजों और परिजनों की सुविधा हेतु Sofa for Visitors, Cupboard/Locker Almirah, Over Bed Table Geyser, Fan, 21” TV, एवं Utensil Set जैसी घरेलू सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने इस अवसर पर कहा,“सदर अस्पताल में पेइंग वार्ड की शुरुआत मरीजों को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जिले के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।”इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकगण, स्वास्थ्यकर्मी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की यह पहल जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जो “हर नागरिक को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *