सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
पाकुड़। छठ पर्व को लेकर पाकुड़ नगर परिषद की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने गुरुवार को टीन बंगला स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीन बंगला छठ कमिटी के अध्यक्ष उदय लखमानी ने कार्यपालक पदाधिकारी को घाट परिसर की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
श्री चौधरी ने भरोसा दिलाया कि छठ पूजा से पहले साफ-सफाई का पूरा कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नगर परिषद की टीम को निर्देश दिया कि घाट और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कमिटी अध्यक्ष उदय लखमानी ने कहा कि “छठ पर्व स्वच्छता और आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। टीन बंगला छठ कमिटी के सभी सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।”
मौके पर कमिटी के उपाध्यक्ष रवि जयसवाल, बप्पा दे, बप्पी बर्मन, बप्पी भगत सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी ने मिलकर घाट की सफाई और सजावट कार्य को समय पर पूरा करने का संकल्प लिया।
PakurNews #ChhathPuja2025 #TinBanglaGhat #SwachhtaAbhiyan #AmrendraChaudhary #UdayLakhmani
