सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़ – जिले के राहत नर्सिंग होम में एक प्रसूता की सीजर डिलीवरी के दौरान हुई मौत ने हड़कंप मचा दिया है। मृतका की पहचान साहिना परवीन के रूप में हुई है। परिजनों ने नर्सिंग होम प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और जांच की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि गलत सर्जरी तकनीक के कारण साहिना की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे आनन-फानन में बंगाल रेफर किया गया। हालांकि, बर्धमान के गुसकरा नर्सिंग होम में भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई

डॉक्टर ने दी सफाई

राहत नर्सिंग होम के डॉक्टर सोहेल ने सफाई देते हुए कहा कि डिलीवरी के दौरान मरीज को ब्लीडिंग और पेशाब से जुड़ी समस्या हुई थी, लेकिन प्रारंभिक रूप से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था। मरीज की हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए उसे बंगाल रेफर किया गया। डॉक्टर का कहना है कि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और उनके ऊपर लगाए गए आरोप असत्य और निराधार हैं।

मेडिकल टीम ने भी बताई गंभीर स्थिति

बंगाल के डॉक्टरों ने भी पुष्टि की कि जब साहिना को गुसकरा नर्सिंग होम लाया गया, तब उसकी हालत अत्यंत नाजुक थी। सभी प्रयासों के बावजूद, उसे बचाया नहीं जा सका

मामले की जांच की मांग

मृतका के परिजनों ने स्थानीय प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपकर राहत नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सही इलाज होता और उचित सावधानी बरती जाती, तो साहिना की जान बचाई जा सकती थी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना से इलाके में गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कड़ी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

#PakurNews#RahatNursingHome#MedicalNegligence#PregnancyCare#MaternalDeath#DoctorNegligence#HealthCrisis#PatientRights#CeasareanDelivery#JharkhandNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *