बुधवार को स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए गए थे जिसमें कि अपना दल प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। रामपुर की स्वार सीट पर अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद ने जीत हासिल की है। उन्होंने दूसरे नंबर के प्रत्याशी को 8824 मतों से हराया। वहीं मिर्जापुर की छानबे सीट से प्रत्याशी रिंकी कौल को 9589 वोटों से जीत मिली है। इस जीत के बाद अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। इस जीत के बाद अपना दल की अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रतिक्रिया दी और उन्होंने कहा कि है यह बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत है। अपना दल एनडीए का भाग है। रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे सीट पर बुधवार को मतदान हुआ था जिसमें की दोनों सीटों पर क्रमश: 6 और 8 उम्मीदवार खड़े थे तथा दोनों ही सीटों पर अपना दल के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

स्वार सीट पर जीत दर्ज करने के बाद शफीक अहमद अंसारी ने आजम खां पर हल्ला बोला और उन्होंने कहा कि जैसा कि आजम खां ने कहा था कि अब्दुल्ला को कोई नहीं हरा सकता। आज के परिणाम से उनका घमंड टूट गया। 1996 के बाद पहली बार बीजेपी गठबंधन को सीट मिली है। यह सीट अब्दुल्लाह आजम की परंपरागत सीट मानी जाती है। अब इस सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की है। रामपुर की 5 विधानसभा सीटों में से 4 सीट बीजेपी के पास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *