
श्रीकांत दास संवाददाता (विशाल विचार) झारखंड
साहिबगंज उपायुक्त एवं सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में प्राकृतिक खेती से संबंधित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त हेमंत सती ने जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ-साथ किसानों की लागत को भी कम करती है।उपायुक्त हेमंत सती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए।प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को जैविक खाद, जीवामृत, बीजामृत आदि के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए।प्रत्येक प्रखंड स्तर पर कार्य की नियमित समीक्षा की जाए और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, डीपीएम जेएसएलपीएस मतीन तारीक, BRC एवं CRP उपस्थित रहे।
