
श्रीकांत दास संवाददाता (विशाल विचार)
झारखंड
राजमहल साहिबगंज राजमहल थाना क्षेत्र के मंडई स्थित प्रसिद्ध मां पगली दुर्गा मंदिर में बुधवार की सुबह चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। सुबह मंदिर के पुरोहित सपन अवस्थि एवं सफाई के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि मंदिर के कई दान पेटियों और दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं।सूचना मिलते ही मंदिर समिति के सचिव संजीव दे ने तत्काल पुलिस प्रशासन को खबर दी। घटना की जानकारी मिलने पर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन एवं राजमहल थाना पुलिस दल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।मंदिर अध्यक्ष संजीव दे के अनुसार, चोरों ने लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण, मां की चांदी की चरण पादुका, तथा दान पेटियों में रखी नकद राशि चोरी कर ली है।मंदिर परिसर में लगे करीब दो दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार नाकाबपोश चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।मौके पर राजमहल थाना प्रभारी प्रभार ओम प्रकाश चौहान, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, एसआई पवन यादव, एसआई महादेव उरांव सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट टीम को भी जानकारी दी गई है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।



