राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू एवं नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ।

श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मंगलवार को करीब लाखों रुपये की लागत से सात विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू एवं नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन ने संयुक्त रूप से किया।विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि नगर क्षेत्र में जनहित से जुड़ी आवश्यक योजनाओं का क्रियान्वयन निरंतर किया जा रहा है। विधायक जनता की सुविधा के लिए सतत प्रयासरत हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन ने बताया कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनमें शामिल हैं 1. वार्ड संख्या 1: एनएच-80 पर अकबर शेख के घर से नाबिर शेख के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण।2. वार्ड संख्या 2: एनएच-80 सड़क से राजीव अली के घर तक पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य।3. वार्ड संख्या 5: कब्रिस्तान से पीसीसी रोड तक पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य।4. वार्ड संख्या 6: कैलाश मंडल के घर से पंचू मंडल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण।5. वार्ड संख्या 11: विनय हजारी के घर से विनोद हजारी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण।6. वार्ड संख्या 14: मौला शेख के घर से गणी शेख के घर तक पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य।प्रशासक ने सभी संवेदकों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष मो. आजाद, नगर सचिव स्मित चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, केशव सिंह, रेखा देवी, किशन बर्मन, अयूब शेख, अब्दुल कादिर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

