संवाददता -श्रीकांत दास (विशाल विचार)

बरहरवा (साहिबगंज )-रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा मानव तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार की रात बरहरवा रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग बच्चों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार अपने दल के साथ प्लेटफार्म और वेटिंग रूम के बीच स्थित शेड के पास जांच कर रहे थे, जब ये दोनों बच्चे संदेहास्पद गतिविधियों में लिप्त पाए गए।

पूछताछ के दौरान बच्चे घबरा गए और स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। सख्ती से पूछे जाने पर लड़के ने अपना नाम प्रभु कर्मकार (उम्र 15 वर्ष) और लड़की ने देवी हेंब्रम (उम्र 16 वर्ष) बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे थाना रंगा क्षेत्र के निवासी हैं और अपने माता-पिता को बिना बताए बारहड़वा स्टेशन से भागकर बरहरवा पहुंचे थे। उनका अगला कदम पश्चिम बंगाल जाने का था, जहां वे अपने दोस्तों के साथ जाने की योजना बना रहे थे।

आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित हिरासत में लेकर बरहरवा पोस्ट लाया। मामले की जानकारी बाल संरक्षण संस्था ‘मंथन’, बरहरवा को दी गई। संस्था की प्रतिनिधि अनुराधा मंडल की उपस्थिति में आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

बच्चों के माता-पिता को मोबाइल के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। इसके बाद दोनों नाबालिगों को बाल संरक्षण मंथन को सौंप दिया गया, ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

यह कार्रवाई न सिर्फ आरपीएफ की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि मानव तस्करी और बाल सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सजग हैं।

बरहरवा #मानवतस्करी #नाबालिगसुरक्षा #RPFAction #साहिबगंजसमाचार #झारखंडखबरें #बालसुरक्षा #रेलवेअपराध #ChildProtection #AntiHumanTrafficking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *