
श्रीकांत दास संवाददाता (विशाल विचार)
झारखंड
राजमहल साहिबगंज राजमहल, भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती एवं विश्व छात्र दिवस के अवसर पर मॉडल कॉलेज, राजमहल में एकदिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में डॉ. कलाम के आदर्शों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सेवा भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देना था।मुख्य अतिथि एवं वक्ता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. अरविंद प्रसाद सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, साहिबगंज कॉलेज एवं पूर्व अध्यक्ष, झारखंड अकादमिक काउंसिल, रांची डॉ. मृदुला सिन्हा पूर्व प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष, साहिबगंज कॉलेज तथा
प्रो. कमल महावर इतिहासकार एवं काउंसलर, इग्नू अध्ययन केंद्र, साहिबगंज उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।वक्ताओं के प्रेरक विचार अपने संबोधन में प्रो. कमल महावर ने राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा “NSS युवाओं में सामाजिक दायित्व, अनुशासन एवं सहिष्णुता का भाव जागृत करता है।”उन्होंने विद्यार्थियों से सशक्त, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया।डॉ. मृदुला सिन्हा ने NSS की टैगलाइन “Not Me But You” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विचार छात्रों में सेवा, सहयोग और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करता है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।प्रो. अरविंद प्रसाद सिंह ने डॉ. कलाम के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान और व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा “डॉ. कलाम का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को प्रेरणा लेनी चाहिए।”अध्यक्षीय संबोधन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा NSS जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के विकास में योगदान दें।संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमजान अली सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी ने किया। उन्होंने कहा “इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का संचार करते हैं।”पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा “एक पेड़ पर्व के नाम” का नारा देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विभागों के शिक्षकगण डॉ. अमित कुमार, डॉ. विवेक कुमार महतो, अजय सोनी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ एवं NSS स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
