खोया हुआ पिट्ठू बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया गया, बैग में थे दो मोबाइल और अन्य कीमती सामान।

बरहरवा, साहिबगंज बरहरवा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट बरहरवा के जवानों ने ईमानदारी और सतर्कता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए लगभग ₹33,000 मूल्य के सामान सहित एक पिट्ठू बैग उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित रूप से लौटा दिया।जानकारी के अनुसार, एएसआई जे.के. दुबे के नेतृत्व में कांस्टेबल अनिल कुमार साह, अजय कुमार और एन.के. यादव बरहरवा स्टेशन परिसर में मानव तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बाकुड़ी स्टेशन के अंत में यात्री शेड के पास एक लावारिस पिट्ठू बैग मिला।आसपास के यात्रियों से पूछताछ के बाद जब कोई मालिक नहीं मिला, तो आरपीएफ जवानों ने सतर्कता बरतते हुए बैग को जब्त कर पोस्ट कार्यालय में जमा कर दिया।कुछ देर बाद आनंद सिंह (उम्र 21 वर्ष), पिता – देवेंद्र सिंह, ग्राम – गोखला, थाना – मिर्जाचौकी, जिला – साहिबगंज (झारखंड) आरपीएफ पोस्ट बरहरवा पहुंचे और एक आवेदन देकर बताया कि वे एयरटेल कंपनी में तकनीशियन के रूप में कार्यरत हैं। बरहरवा में कार्य समाप्ति के बाद ट्रेन संख्या 13427 अप से साहिबगंज लौटते समय उनका बैग स्टेशन पर छूट गया था।जांच और आधार कार्ड (संख्या 4910 8791 8927) से सत्यापन के बाद यात्री की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके पश्चात आरपीएफ ने बैग, जिसमें दो मोबाइल फोन — ओप्पो (₹23,000) और इंफिनिक्स (₹10,000) के साथ एयरटेल पंपलेट, आईडी कार्ड, वोटर कार्ड, चश्मा आदि सामग्री शामिल थी, आनंद सिंह को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया।अपना कीमती सामान पाकर आनंद सिंह ने रेलवे सुरक्षा बल, बरहरवा पोस्ट के सभी अधिकारियों एवं जवानों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *