RDSS योजना में धीमी प्रगति पर जताया असंतोष, कार्य में तेजी लाने का निर्देश।

श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार झारखंड

साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में झारखंड विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न विद्युत योजनाओं की समीक्षा बैठक उपायुक्त हेमंत सती कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से MUJY मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना एवं RDSS पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।उपायुक्त हेमंत सती ने MUJY योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में गति लाई जाए तथा सभी लंबित गांवों में शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के रूप में बिजली का लाभ समय पर मिल सके।वहीं RDSS योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने संवेदक एजेंसी की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एजेंसी अपनी कार्यरत टीमों की संख्या बढ़ाए और लक्ष्य अवधि के भीतर कार्य पूरा करे।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं पदाधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में कार्यपालक विद्युत विभाग पदाधिकारी शंभू नाथ चौरसिया सहित कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *