सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार (पाकुड़ )

महेशपुर (पाकुड़) – महेशपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ विजय कुमार ने थाना प्रभारी रवि शर्मा को सम्मानित किया तथा पूजा समितियों के सदस्यों को गमछा भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

एसडीपीओ विजय कुमार ने दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में बनी शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द की सराहना करते हुए कहा कि पूजा समितियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन के आपसी सहयोग से यह महापर्व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने आगामी काली पूजा और दीपावली पर्व को भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

इस सम्मान समारोह में कई पुलिसकर्मी और समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिनमें थाना प्रभारी रवि शर्मा, एसआई अजय कुमार, एएसआई रोहित भंडारी, चन्द्रानंद ठाकुर, अमल राय, विनय भगत, राम नारायण भगत, बूड़ो सिंह, सुदीप घोष, सौरभ गुप्ता, गोपाल भगत, शंकर भगत, सोनू चौरसिया आदि उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और समुदाय व पुलिस के बीच सहयोग की एक मिसाल बना।

महेशपुर #दुर्गापूजा_2025 #सम्मानसमारोह #महेशपुरथाना #एसडीपीओविजयकुमार #रविशर्मा #पुलिससमाचार #झारखंडसमाचार #कालीपूजा #दीपावली_2025 #पुलिसप्रशासन #समाजिकसौहार्द #पाकुड़समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *