लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) झारखण्ड -सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
पाकुड़(लिट्टीपाड़ा): लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धोपहाड़ी फुटबॉल मैदान में न्यू जुनियर स्पोर्टिंग क्लब धोपहाड़ी द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के अंतिम दिन लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हेमलाल मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां उन्होंने फाईनल प्रतियोगिता का उद्घाटन फुटबॉल को किक मारकर किया। इससे पूर्व धोपहाड़ी स्थित फुटबॉल मैदान पहुँचने पर माननीय लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू जी का क्लब के सदस्यों द्वारा आदिवासी परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात विधायक हेमलाल मुर्मू , जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कु जी ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया व उनका उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश देते हुए कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है लेकिन खेल से शारिरिक व मानसिक विकास भी होता है। साथ ही विधायक हेमलाल मुर्मू ने खिलाड़ियों व दर्शकों को राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व वाली सरकार के खेल नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी व कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेलों के विकास और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्य की लोकप्रिय हेमन्त सरकार आप लोगों के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन कर रही है, आप सभी उन योजनाओं का भरपूर लाभ खुद भी लें व दूसरों को भी लेने के लिए प्रेरित करे।
वही झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को मेहनत, लगन व अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा निखारने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन जी की सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आये और खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए गाँव के साथ साथ जिले व राज्य का नाम रौशन करें।मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, पलास सोरेन, अंसुर अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या के पार्टी कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।
#हेमलालमुर्मू #लिट्टीपाड़ा #फुटबॉलप्रतियोगिता #झारखंडखेल #ग्रामीणखेल #झारखंडसमाचार #पाकुड़खबर #VidhayakNews #SportsInJharkhand
