कोलकाता: कोलकाता का ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ सोमवार को पुनः खुलने वाला है। कॉलेज के परिसर में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार होने के बाद यह संस्थान 29 जून से बंद है। कॉलेज प्रशासन ने 29 जून को एक सूचना जारी करके सभी कक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला लिया था. वहीं आज यह कॉलेज पुनः उद्घाटन होने वाला है. कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि कक्षाओं को फिर से चालू करने का निर्णय कोलकाता पुलिस की अनुमति मिलने के बाद लिया गया, जो घटना की जांच कर रही है।
कॉलेज के अधिकारियों ने अलीपुर अदालत से शुक्रवार को संस्थान को पुनः खोलने की अनुमति प्राप्त की थी। कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने बताया कि अधिकारियों को पुलिस से एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें यह कहा गया है कि उन्हें अकादमिक उद्देश्यों के लिए कॉलेज को पुनः खोलने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा था कि पुलिस ने महाविद्यालय को सूचित किया कि केवल संघ कक्ष और गार्ड कक्ष बंद किए जाएंगे और कर्मचारियों की हाजिरी से जुड़े रजिस्टर जैसे दस्तावेज़ों को अपने पास रखना होगा।
जानें इस मामले में अबतक क्या हुआ
मुख्य आरोपी मोनोजित मिश्रा टीएमसी की छात्र इकाई का सदस्य बताया जाता है, जिसे लेकर बीजेपी टीएमसी पर हमलावर है.
25 जून को कोलकाता के लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट के साथ गैंगरेप किया गया था. इसमें तीन आरोपी शामिल थे, तीनों ही छात्र इसी कॉलेज के थे. इनमें इसमें एक आरोपी कॉलेज का पूर्व छात्र है.
इस गैंगरेप केस में अभी तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कुछ समय पहले ही पुलिस ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड (55 वर्षीय पिनाकी बनर्जी) को गिरफ्तार किया था.
आरोपी गार्ड घटना के समय वो कॉलेज में ड्यूटी पर मौजूद था.
पीड़ित छात्रा ने शिकायत में सिक्योरिटी गार्ड का जिक्र किया था. छात्रा ने कस्बा थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाए कि गार्ड घटनास्थल पर मौजूद था लेकिन उसने कोई मदद नहीं की.
इसके पहले मोनोजित मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
अलीपुर अदालत ने एक जुलाई को तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत आठ जुलाई तक बढ़ा दी थी.
