श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार झारखंड

साहिबगंज,समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पदाधिकारी को आमजन की शिकायतों के प्रति उदासीनता नहीं बरतनी चाहिए तथा सभी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।जनता दरबार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने विभिन्न विभागों और योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त हेमंत सती ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत की भौतिक जांच कर, प्राथमिकता के आधार पर उसका निवारण किया जाए ताकि नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि समाधान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए और निष्पादन की प्रतिपुष्टि (फीडबैक) उपायुक्त हेमंत सती कार्यालय को अनिवार्य रूप से सौंपी जाए। उपायुक्त हेमंत सती ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे जनहित के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *