सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
पाकुड़ -उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा पाकुड़ शहर के विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की ऑन-स्पॉट जांच की गई।निरीक्षण के क्रम में सिद्धू कान्हू पार्क स्थित आकाश हाजरा का छोला तथा किशन डे का घुगनी का नमूना ऑन- स्पॉट जांच में संतोषजनक पाया गया। कोर्ट रोड स्थित संजय मंडल एवं कयूम अंसारी को कोटपा 2003 के नियमों का उल्लंघन करने पर ₹300 का जुर्माना लगाया गया। कोर्ट रोड स्थित सन्यासी सरदार एवं मिथुन शाहा के छोला में हानिकारक रंग पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया तथा ₹500 का जुर्माना लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी गई। कोर्ट रोड स्थित सुनीता देवी एवं राजू गुप्ता के खाद्य पदार्थों की ऑन-स्पॉट जांच में हानिकारक तत्व नहीं पाए गए।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी विक्रेताओं को स्वच्छता मानकों का पालन करने, खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंग या मिलावट का प्रयोग न करने तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
#उपायुक्त मनीष कुमार#खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी
