शेखर सिद्दीकी-फतेहपुर
जनपद के खजुहा व अमौली विकास खण्ड के अंतर्गत यमुना तटवर्ती क्षेत्र में स्थित यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।नदी के तटीय इलाके वाले गांव जल मग्न हो चुके है।गांव के अंदर बने घरों में पानी पंहुचा है तो कही आधे घर डूब चुके है।शासन प्रशासन ने नदी के किनारे बाढ़ क्षेत्रो में रह रहे लोगो को अलर्ट कर ऊचाई वाले स्थानों या बाढ़ शिविर में रहने के निर्देश दिए है।खजुहा के जाफरंज के मदुरैल नाला मे रिंद नदी के रास्ते यमुना का पानी पहुँचने से रपटा पुल डूब गया है।अमौली विकास खंड के सबसे प्रभावित गाँवो मे दपसौरा,गौरी औरा और परसेढा है जबकि निस्फी गांव के समीप नोन नदी में अत्यधिक बाढ़ बढ़ने से विकराल रूप धारण कर सड़क व बने पुल के लगभग चार फिट ऊंचाई से पानी बहने से आसपास के गाँवो का संपर्क टूट गया है।वहाँ के बाशिंदों ने बताया की पांच दिन से नदी का पानी पुल और सड़क के ऊपर से बह रहा है आने जाने में दिक्कत हो रही है।सिकन्दरपुर,मरवाही डेरा,ईटरा,भरसा,दपसौरा, अवाजीपुर,धाना गांव के नदी के किनारों की किसानों की फसले नष्ट हो चुकी है।इधर किसान तिल की फसल बोये थे जो पानी में डूब गई है।
यमुना की बाढ़ से प्रभावित गांव को संभावित संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व ब्लाक ने संयुक्त प्रयास शुरू कर दिए हैं।सीएचसी अमौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पुष्कर कटियार ने बाढ़ प्रभावित गांव परसेढ़ा,गौरी-औंरा व दपसौरा में एएनएम को सक्रिय कर दिया है।बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचकर एएनएम को क्लोरीन की गोली व दवाओं की किट दी। उन्होंने क्लोरीन की गोली घर-घर पहुंचाने का एएनएम निर्देश दिए। किसी के अचानक बीमार पड़ जाने पर दवा की किट भी दी जाएगी।इसके अलावा ब्लाक से सफाई कर्मचारी बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचेगे।गांव की नालियों व गलियों की सफाई की जायेगी।इसके साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जायेगा।आज बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी,अमौली ब्लाक प्रमुख सुशीला बिन्दकी एसडीएम श्री प्रिया सिंह व खंड विकास अधिकारी सुरेश शिवहरे सहित विभिन्न अधिकारी अमौली विकास खंड के बाढ़ प्रभावित गाँवो का दौरा किया।विधायक जैकी ने बताया वह अमौली ब्लाक के यमुना के जलस्तर बढने से बाढ़ की चपेट मे आये गाँवो को राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।बाढ़ क्षेत्र से प्रभावित सभी गांव के बाशिंदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।
विकाश खंड अमौली के निस्फी गाँव के समीप नोन नदी पर बने पुल मे लोग नहाते हुए दिखे।ऊचाई पर बने पुल के ऊपर तक एक फुट पानी बह रहा है।आसपास के ग्रामीण यहां अपनी बाइक,साइकिल लेकर पहुँचे और उनकी धुलाई शुरू कर दी।हालांकि प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है की बाढ़ क्षेत्र मे न जाए और न नहाये,ग्रामीण लगातार जोखिम उठा रहे है
