सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
पाकुड़ :- दीपों का पर्व दीपावली , पूरे देश में त्योहारी रौनक चरम पर है। इसी कड़ी में पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को स्थानीय बाजारों का दौरा कर एक अहम संदेश दिया – “स्वदेशी अपनाओ, कारीगरों को बढ़ाओ।”
डीसी मनीष कुमार ने स्थानीय बाजारों से मिट्टी के दीये खरीदकर न केवल त्योहार की तैयारी में भागीदारी दिखाई, बल्कि स्थानीय कुम्हार परिवारों को प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान उन्होंने कारीगरों से उनके उत्पादन, बिक्री और चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली।
“दीपावली का मतलब केवल सजावट नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की जीत है। ऐसे में हमें अपने स्थानीय कारीगरों का सहयोग करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों को समर्थन देना हर नागरिक का दायित्व है,” – मनीष कुमार, उपायुक्त, पाकुड़।
इस मौके पर उनके साथ एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ दयानंद आजाद, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी और नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार भी मौजूद रहे।
काली पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया गया
दीपावली के साथ-साथ काली पूजा की तैयारियों का भी जायज़ा लिया गया। डीसी ने शहर के विभिन्न पंडालों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन, अग्निशमन सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की।
पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि:
- कानून-व्यवस्था बनाए रखें
- सफाई व्यवस्था बेहतर हो
- यातायात संचालन में कोई बाधा न हो
शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
डीसी मनीष कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि दीपावली और काली पूजा को शांतिपूर्ण व सामंजस्यपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और हर संभव व्यवस्था की जा चुकी है।
दीपावली2025 #पाकुड़ #स्वदेशी #मिट्टीकेदीये #लोकलकोवोकल #कालीपूजा #Diwali #PakurNews #DCManishKumar #LocalArtisansSupport
