सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

हिरणपुर। उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार देर शाम घाघरजानी स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में हिरणपुर प्रखंड के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी और राष्ट्रपति महोदया द्वारा कर्मयोगी अभियान में उत्कृष्टता के सम्मान पर बधाई स्वीकार की।उपायुक्त ने आवास योजना के पहले, दूसरे एवं तीसरे चरण के सभी लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, खासकर केन्दुआ, घाघरजानी एवं धोवाडांगा पंचायतों में। उन्होंने कहा कि बालू की कोई कमी नहीं है, इसलिए निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाए।मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के दौरान रोजगार सेवकों को गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उपायुक्त ने स्वयं योजना स्थलों का निरीक्षण अगले महीने के पहले सप्ताह के बाद करने का ऐलान किया।आपूर्ति विभाग की समीक्षा में डीसी ने कहा कि वितरण व्यवस्था संतोषजनक है, लेकिन 73 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी अधूरी है। उन्होंने सभी लाभुकों से निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक ई-केवाईसी पूरा करें, अन्यथा नामांकन निरस्त किया जाएगा।
15वें वित्त आयोग की योजनाओं के चयन में पेयजल और सड़क समस्याओं को प्राथमिकता देने को कहा गया। विभागों को पेयजल और सड़क से जुड़ी समस्याओं के त्वरित प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।
24 अक्टूबर को आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ कालाजार एवं कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए सहयोग की अपील की गई।
कृषि कार्यों की समीक्षा में उपायुक्त ने किसानों को दलहन, तिलहन और खरीफ फसलों की बेहतर खेती करने तथा अधिकतम क्षेत्र में एकसमान फसल लगाने की सलाह दी।
उपायुक्त ने जिले के कर्मयोगी अभियान में राष्ट्रपति सम्मान को जिले के लिए गौरव बताते हुए सभी विभागों से ईमानदारी और निष्ठा से काम करने को कहा।
बैठक के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निर्मल हेम्ब्रम को सम्मान स्वरूप कप देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर बीपीओ ट्विकल चौधरी, बीआरसी बीपीओ किशन भगत, सहायक अभियंता रंजीत हेम्ब्रम सहित सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, पीडीएस डीलर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Hiranpur #ManishKumar #DCReviewMeeting #HousingScheme #MNREGA #WaterSupply #RoadDevelopment #E_KYC #RaktadaanShivir #AgricultureSupport
