विशाल विचार संवाददाता -श्रीकांत दास (साहिबगंज )
साहिबगंज — झारखंड के साहिबगंज जिले के उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय में स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए और कर्मियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।
उपायुक्त हेमंत सती ने कहा, “EVM की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे।“
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता गौतम भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
साहिबगंज #EVMनिरीक्षण #वोटिंगमशीन #चुनावसुरक्षा #झारखंडसमाचार #HemantSati #ElectionNews #EVMWarehouseInspection
