जनपद मे इस समय दबंगो की दबंगयी ने सारी हदे पार कर रखी आम जनता तो क्या खाखी भी उनकी दबंगयी का शिकार हो चुकी,नित्य दिन कही न कही किसी न किसी रूप मे दबंगो की दबंगयी देखने और सुनने को मिलती हैँ, आज फिर एक मामला प्रकाश मे आया. सदर कोतवाली क्षेत्र पक्का तालाब निवासी रीता देवी ने पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमे पूरी घटना के बारे मे लिखा गया, रीता देवी के पति दीरगज जो एक प्राइवेट बस के ड्राइवर हैँ, बस लेकर अयोध्या जाने के लिए अर्ध रात्रि के लखनऊ बाईपास मे खड़े हुये थे, दीरगज जैसे ही अपने बस के पास पहुंचे पहले से घात लगाए हमलावारो ने ताबड़ तोड़ उनके ऊपर प्रहार कर दिया गोली मारने का प्रयत्न किया गया मगर गोली मिस हो गयी चीख पुकार सुन सरगना विकास अपने साथियो को लेकर नगदी छीनते हुये धमकी देते हुये,अगर पुलिस या किसी को बताया तो पुरे परिवार को जान से मार देंगे, वहाँ से साथियो सहित फरार हो गया, वही पीड़ित को अज्ञात लोगो के द्वारा घर लेकर आया गया जहाँ पत्नी के द्वारा जिला अस्पताल मे इलाज हेतु भर्ती कराया गया पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा, पीड़ित की अगर मानी जाय तो मीडिया से रु ब रु होकर उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुये बताया की उसके दो आगे के दाँत टूट गए और शरीर मे चोटे आयी हैँ, वही पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर पीड़ित की पत्नी को न्याय हित कार्यवाही का आश्वासन देते हुये जांच मे जुट गयी
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर की रिपोर्ट
