पाकुड़ (झारखण्ड )-सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़- वोट चोर, गद्दी छोड़”हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सीरिवेला प्रसाद ,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ,तथा पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम के नेतृत्व में किया गया।यह अभियान पाकुड़ सदर प्रखंड एवं हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर से आरंभ हुआ।इस अवसर पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार दास, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास ,जिला परिषद सदस्य मंजुला हसदा, रामविलास महतो सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।भाजपा द्वारा संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर चुनाव आयोग के सहयोग से आम जनता के वोटों को काटने और फर्जी वोट जोड़ने की साज़िश के विरोध में,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है।

#वोट_चोर_गद्दी_छोड़ #पाकुड़_कांग्रेस #झारखंड_राजनीति #कांग्रेस_हस्ताक्षर_अभियान #ElectionFraud #CongressCampaign2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *