श्रीकांत दास संवाददाता (विशाल विचार) झारखंड

राजमहल साहिबगंज राजमहल जे.के. हाई स्कूल, में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, साहिबगंज की अध्यक्षता में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, अपहरण, एसिड अटैक, पोक्सो (POCSO) अधिनियम, गुड टच-बैड टच एवं बाल अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना था।वक्ताओं ने बच्चों को समझाया कि बाल विवाह और बाल श्रम न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि यह उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी बाधा डालते हैं। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने पोक्सो अधिनियम के तहत बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनी सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी और बच्चों को किसी भी प्रकार की घटना की तुरंत सूचना देने हेतु प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181/112 के बारे में भी बताया गया, जिससे वे आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने भी बच्चों और समाज के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की।अंत में विद्यार्थियों ने “बाल अधिकार संरक्षण शपथ” ली और संकल्प किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगे तथा अन्य बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने इस बात पर जोर दिया कि बालक-बालिका हमारे समाज का भविष्य हैं — उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *